1. व्यावसायिक प्रशिक्षण वातावरण

PASTEC पुलिस बलों, सुरक्षा एजेंसियों तथा विभिन्न शासकीय संगठनों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए सुव्यवस्थित एवं दक्षता-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करता है। प्रत्येक कार्यक्रम में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण का समन्वित समावेश किया गया है।

2. अनुभवी एवं विशेषज्ञ संकाय

संस्थान में प्रशिक्षण अनुभवी पुलिस अधिकारियों, प्रमाणित ड्रोन प्रशिक्षकों (Certified Drone Instructors), विमानन विशेषज्ञों तथा तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जाता है, जिन्हें परिचालन, प्रशिक्षण एवं तकनीकी क्षेत्रों का व्यापक अनुभव प्राप्त है।

3. अत्याधुनिक अवसंरचना

PASTEC आधुनिक स्मार्ट कक्षाओं, अत्याधुनिक ड्रोन प्रयोगशालाओं, उन्नत फ्लाइट सिमुलेटरों, समर्पित उड़ान प्रशिक्षण क्षेत्रों, अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्यशालाओं तथा तकनीकी प्रदर्शन सुविधाओं से सुसज्जित है। यह आधुनिक अवसंरचना प्रतिभागियों को उत्कृष्ट एवं समग्र शिक्षण वातावरण प्रदान करती है।

4. व्यापक व्यावहारिक उड़ान प्रशिक्षण

प्रतिभागियों को आधुनिक ड्रोन प्लेटफॉर्म पर अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में व्यापक व्यावहारिक उड़ान प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता तथा वास्तविक परिचालन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता विकसित होती है।

5. उन्नत फ्लाइट सिमुलेशन सुविधाएँ

उच्च गुणवत्ता वाले फ्लाइट सिमुलेटरों के माध्यम से प्रशिक्षार्थी सामान्य, आपातकालीन एवं मिशन-विशिष्ट परिस्थितियों का सुरक्षित एवं नियंत्रित वातावरण में अभ्यास करते हैं। इससे वास्तविक उड़ान संचालन से पूर्व उनकी तैयारी, निर्णय क्षमता एवं परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

6. व्यापक एवं आधुनिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम

PASTEC का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आधुनिक ड्रोन प्रौद्योगिकी के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को समाहित करता है, जिनमें—

ड्रोन संचालन

विमानन सुरक्षा

मिशन प्लानिंग

हवाई निगरानी

एरियल मैपिंग

फोटोग्रामेट्री

भौगोलिक सूचना प्रणाली

थर्मल इमेजिंग

ड्रोन अनुरक्षण एवं मरम्मत

ड्रोन फोरेंसिक

काउंटर-ड्रोन प्रणालियाँ

उभरती हुई प्रौद्योगिकियाँ

7. अनुसंधान एवं नवाचार

PASTEC कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI), स्वायत्त हवाई प्रणालियों, भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी, बुद्धिमान संचार प्रणालियों तथा स्मार्ट पुलिसिंग समाधानों के क्षेत्र में अनुप्रयुक्त अनुसंधान एवं नवाचार को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करता है, जिससे भविष्य की परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान विकसित किए जा सकें।

8. वास्तविक परिचालन आधारित प्रशिक्षण

PASTEC का प्रशिक्षण वास्तविक पुलिस अभियानों एवं सार्वजनिक सुरक्षा आवश्यकताओं पर आधारित है। इसमें निम्नलिखित विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाता है—

कानून एवं व्यवस्था प्रबंधन

आपदा प्रबंधन

खोज एवं बचाव

यातायात निगरानी (Traffic Monitoring)

अपराध स्थल प्रलेखन

खुफिया सहायता

महत्त्वपूर्ण अवसंरचना की सुरक्षा

9. सुरक्षा एवं नियामकीय अनुपालन

संस्थान के सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम विमानन सुरक्षा, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के दिशा-निर्देशों, मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs), जोखिम प्रबंधन तथा नैतिक एवं उत्तरदायी ड्रोन संचालन के सिद्धांतों पर आधारित हैं।

10. राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग

PASTEC पुलिस संगठनों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), विभिन्न शासकीय विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, अनुसंधान संगठनों तथा उद्योग जगत के साथ सक्रिय सहयोग स्थापित कर ज्ञान के आदान-प्रदान, तकनीकी विकास एवं नवाचार को बढ़ावा देता है।

11. क्षमता निर्माण

संस्थान विशेषीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशिक्षक विकास पाठ्यक्रमों, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, तकनीकी सम्मेलनों तथा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सार्वजनिक सुरक्षा तंत्र की संस्थागत एवं तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ करता है।

12. उत्कृष्ठता के प्रति प्रतिबद्धता

PASTEC निरंतर सुधार, नवाचार, व्यावसायिकता एवं परिचालन उत्कृष्ठता के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए भारत में ड्रोन प्रौद्योगिकी एवं हवाई प्रणालियों के क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्रीय उत्कृष्ठता केंद्र (National Centre of Excellence) बनने के दीर्घकालिक लक्ष्य के प्रति समर्पित है।

उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता उन्नत प्रौद्योगिकी, व्यावसायिक विशेषज्ञता, परिचालन अनुभव तथा सतत नवाचार के समन्वय के माध्यम से PASTEC कानून प्रवर्तन एजेंसियों की परिचालन क्षमता को सुदृढ़ करने, आपदा तैयारी एवं प्रतिक्रिया प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रौद्योगिकी-संचालित सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक एवं व्यवहारिक समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी विशेषज्ञता विभिन्न संगठनों को ड्रोन प्रौद्योगिकी को आत्मविश्वास, व्यावसायिक दक्षता, सुरक्षा मानकों एवं परिचालन उत्कृष्टता के साथ अपनाने में सक्षम बनाती है।

ड्रोन प्रौद्योगिकी के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग हेतु मानक संचालन प्रक्रियाएँ (SOPs), परिचालन दिशा-निर्देश, तकनीकी पुस्तिकाएँ, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तथा श्रेष्ठ कार्य-पद्धतियों का विकास।

अंतिम अपडेट: 14 Aug 2026