PASTEC विभिन्न प्रकार की अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों का संचालन एवं प्रोत्साहन करता है, जिनमें प्रमुख हैं—
- पुलिसिंग की वास्तविक परिचालन आवश्यकताओं पर आधारित अनुप्रयुक्त अनुसंधान परियोजनाएँ।
- नवीन तकनीकी प्रोटोटाइप (Prototype) का विकास एवं प्रदर्शन।
- उभरती हुई ड्रोन प्रौद्योगिकियों का फील्ड ट्रायल एवं तकनीकी प्रमाणीकरण।
- मानक संचालन प्रक्रियाओं (Standard Operating Procedures – SOPs) एवं परिचालन दिशा-निर्देशों का विकास।
- विभिन्न ड्रोन प्लेटफॉर्म, पेलोड एवं प्रणालियों का प्रदर्शन मूल्यांकन एवं तुलनात्मक अध्ययन।
- तकनीकी शोध-पत्र, प्रशिक्षण पुस्तिकाएँ, अनुसंधान रिपोर्ट एवं श्रेष्ठ कार्य-पद्धति (Best Practices) दस्तावेजों का प्रकाशन।
- सेमिनार, कार्यशालाएँ, सम्मेलन एवं तकनीकी संगोष्ठियों का आयोजन।
- नवाचार प्रतियोगिताएँ (Innovation Challenges), हैकाथॉन तथा तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं प्रोत्साहन।
अंतिम अपडेट: 26 Aug 2026