PASTEC की सबसे बड़ी शक्ति इसकी अनुभवी एवं समर्पित विशेषज्ञ टीम है। हमारा संकाय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक अनुभव, अनुसंधान एवं सतत नवाचार के माध्यम से ऐसे तकनीकी रूप से दक्ष, नैतिक मूल्यों से युक्त एवं मिशन-तत्पर (Mission-Ready) पेशेवरों का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो आधुनिक पुलिसिंग एवं सार्वजनिक सुरक्षा की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।

परिचालन अनुभव एवं तकनीकी विशेषज्ञता के समन्वय के माध्यम से हमारे प्रशिक्षक प्रतिभागियों को इस प्रकार तैयार करते हैं कि वे ड्रोन प्रौद्योगिकी का सुरक्षित, उत्तरदायी, विधिसम्मत एवं प्रभावी उपयोग करते हुए पुलिसिंग, आंतरिक सुरक्षा (Homeland Security), आपदा प्रबंधन तथा सार्वजनिक सुरक्षा अभियानों में उत्कृष्ठ योगदान दे सकें।

अंतिम अपडेट: 06 Aug 2026