पुलिस एरियल सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (PASTEC) में आधुनिक प्रशिक्षण, अनुसंधान, नवाचार एवं परिचालन उत्कृष्टताओं प्रोत्साहित करनें हेतु अत्याधुनिक अवसँरचना एवं विश्व-स्तरीय प्रयोगशालाएँ स्थापित की गई हैं। ये सुविधाएँ प्रतिभागियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित व्यावहारिक एवं अनुप्रयोग-आधारित प्रशिक्षण प्रदान करती हैं, जिससे वे आधुनिक ड्रोन प्रौद्योगिकी एवं उभरती तकनीकों का प्रभावी उपयोग करनें में सक्षम बनते हैं।

केंद्र में स्मार्ट कक्षाएँ, उन्नत फ्लाइट सिमुलेशन प्रयोगशाला, ड्रोन प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, ड्रोन अनुरक्षण एवं मरम्मत प्रयोगशाला, ड्रोन फोरेंसिक प्रयोगशाला, काउंटर-ड्रोन प्रणाली प्रयोगशाला, GIS एवं रिमोट सेंसिंग प्रयोगशाला, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं रोबोटिक्स प्रयोगशाला, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार प्रयोगशाला, तथा इनडोर एवं आउटडोर ड्रोन उड़ान प्रशिक्षण क्षेत्र जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

इन सभी प्रयोगशालाओं एवं प्रशिक्षण सुविधाओं का निरंतर उन्नयन किया जाता है ताकि वे नवीनतम प्रौद्योगिकी, राष्ट्रीय मानकों तथा कानून प्रवर्तन, सार्वजनिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आंतरिक सुरक्षा एजेंसियों की परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप बनी रहें। PASTEC का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों को सुरक्षित, व्यावहारिक, तकनीक-संचालित एवं मिशन-उन्मुख शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम (Training Programmes)

PASTEC का प्रशिक्षण मंत्र (PASTEC Training Motto)

"ज्ञान से कौशल • कौशल से दक्षता • दक्षता से उत्कृष्टता • उत्कृष्टता से सुरक्षित राष्ट्र"

प्रौद्योगिकी-संचालित पुलिसिंग हेतु दक्षता निर्माण (Building Competence for Technology-Enabled Policing)

पुलिस एरियल सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (PASTEC) ड्रोन प्रौद्योगिकी एवं उभरती हुई हवाई प्रणालियों के क्षेत्र में व्यावसायिक ज्ञान, व्यावहारिक उड़ान कौशल, तकनीकी विशेषज्ञता तथा परिचालन दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से व्यापक एवं दक्षता-आधारित (Competency-Based) प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करता है। ये कार्यक्रम पुलिस संगठनों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), सुरक्षा एजेंसियों, शासकीय विभागों, आपदा प्रतिक्रिया बलों तथा अन्य सार्वजनिक सुरक्षा संस्थाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

अंतिम अपडेट: 13 Aug 2026